Anupama: शो से निकलने के बाद को-एक्टर्स से मिलने पहुंचे पारस कलनावत, पर रुपाली गांगुली ने किया कुछ ऐसा?

Anupama: ‘अनुपमा’ (Anupama) सीरियल से बाहर होने के बाद पारस (Paras Kalnawat) का इस सीरियल से तो रिश्ता टूट गया.लेकिन शो के कुछ लोगों से एक्टर का रिश्ता अभी भी बरकरार है.

 



 

 

खास बात है कि इन लोगों में दूर-दूर तक रुपाली गांगुली कहीं भी नहीं है. इस बात का सबूत वीडियो और तस्वीर है जिसे खुद पारस कलनावत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें शो के कई सितारे पारस से मिलते नजर आए लेकिन ना तो अनुज कपाड़िया और ना ही रुपाली गांगुली एक्टर से मुलाकात करते सेट के बाहर दिखाई दिए.

 

 

को-एक्टर्स से मिले पारस
पारस कलनावत (Paras Kalnawat) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनुपमा के सेट का एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो सेट के बाहर का है जहां पर पारस शो में पाखी का रोल निभाने वाली मुस्कान, किंजल का रोल निभाने वाली निधि शाह, काव्या का किरदार निभाने वाली मदालसा शर्मा और तोषू का रोल निभाने वाले आशीष मल्होत्रा को बॉय कहते हुए नजर आए.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

 

 

निधि के साथ शेयर की फोटो

पारस कलनावत (Paras Kalnawat) इस शो में समर का रोल निभाते थे. जो कि अनुपमा का ना केवल सीरियल में लाडला बेटा दिखाया गया है बल्कि अपनी भाभी किंजल का सबसे प्यारा देवर भी बना है. समर और किंजल का बॉन्ड ना केवल इस सीरियल में काफी जबरदस्त दिखाया गया बल्कि रियल लाइफ में भी ये दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं. इस बात का सबूत एक फोटो है जो पारस कलनावत ने इंस्टाग्राम के आधिकारिक अकाउंट पर शेयर की है. फोटो के कैप्शन में लिखा- ‘इश्क रि-युनाइटेड. अपनी प्यारी दोस्त से मिला काफी लंबे वक्त बाद. जल्द मिलेंगे.’

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

 

 

साथ नहीं दिखीं रुपाली गांगुली

पारस ने जैसे ही निधि शाह के साथ ये तस्वीर शेयर की तो राखी दवे का रोल निभाने वाली तसनीम ने कमेंट में ‘अरे वाह’ लिखा. इसके साथ ही निधि ने स्माइली वाला आइकन शेयर किया. लेकिन सेट के बाहर पारस से मिलने महज चंद लोग ही पहुंचे जिसमें रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) नहीं थीं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!