Anupamaa Actors FEES: शो की सबसे महंगी स्टार हैं Rupali Ganguly, मिलते हैं लाखों; जानें अनुपमा के पति और बेटे की कितनी है फीस. जानिए..

शो की लीड स्टार रूपाली गांगुली हर एपिसोड के लिए 60 हजार रुपये चार्ज करती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 21-25 करोड़ रुपये है.

 



 

 

अनुपमा में वनराज की भूमिका निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे भी कम फीस नहीं लेते. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो एक एपिसोड के लिए 50 हजार रुपये की फीस लेते हैं. सुधांशु की कुल संपत्ति भी रूपाली के बराबर यानी 21-25 करोड़ रुपये है.

 

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

अब बात करते हैं गौरव खन्ना उर्फ ​​अनुज कपाड़िया के बारे में. रूपाली के साथ उनके ट्रैक ने हर किसी का ध्यान खींचा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो हर एपिसोड के 35-40 हजार रुपये लेते हैं. वहीं, उनकी कुल संपत्ति 900 मिलियन डॉलर है.

 

 

बाकी स्टारकास्ट की बात करें तो अनुपमा में काव्या की भूमिका निभाने वाली मदालसा शर्मा एक एपिसोड के 30 हजार रुपये चार्ज करती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसकी कुल संपत्ति 14-20 करोड़ रुपये है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

आशीष मेहरोत्रा जो अनुपमा के बेटे परितोष की भूमिका निभाते हैं वो हर एपिसोड के 33 हजार रुपये लेते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 7-10 करोड़ रुपये है.

error: Content is protected !!