Asia Cup 2022: हार्दिक पांड्या ने कार्तिक को देख किया ये इशारा, रिएक्ट करने से खुद को नहीं रोक पाईं स्मृति ईरानी. 

Hardik Pandya’s Reaction: एशिया कप- 2022 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. भारतीय टीम की जीत के हीरो स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या रहे. उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाया. हार्दिक पहले तीन विकेट झटके और उसके बाद 17 गेंदों में 33 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई.

 



 

 

हालांकि, जिस बात ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींचा, वह दिनेश कार्तिक के लिए उनका शानदार आत्मविश्वास था. इसपर खूब मीम्स बन रहे हैं और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी हार्दिक के आत्मविश्वास पर रिएक्ट किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

 

 

 

दरअसल, भारत को जीत के लिए 4 गेंदों में 6 रन चाहिए थे. मोहम्मद नवाज आखिरी ओवर कर रहे थे तभी हार्दिक ने दिनेश कार्तिक की तरफ देखते हुए इशारा किया कि सब कुछ नियंत्रण में है. खैर, चौथी गेंद पर छक्का लगाने के साथ ही उनका आत्मविश्वास रंग लाया. उनकी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. स्मृति ईरानी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘जब वे कहते हैं- ‘आज सोमवार है.’

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

 

 

 

भारतीय टीम ने अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. रवींद्र जडेजा (35 रन)की शानदार पारी और हार्दिक पांड्या के हरफनमौला खेल ने भारत को जीत दिलाई. जडेजा और पांड्या के अलावा विराट कोहली ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 35 रनों की पारी खेली. इस जीत के साथ ही भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!