Reliance Jio के सबसे शानदार Plans! कम कीमत में पाएं डेली डेटा, OTT एक्सेस और कितना कुछ..

देश में वैसे तो कई प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां हैं लेकिन सबसे लोकप्रिय रिलायंस जियो (Reliance Jio) है. जियो अपने ग्राहकों को कई सारे आकर्षक प्लान्स ऑफर करता है जो कम कीमत में कमाल के बेनिफिट्स देते हैं. इन किफायती प्लान्स में ओटीटी (OTT) एक्सेस भी शामिल होता है. हम यहां जियो के उन प्रीपेड प्लान्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो एक हजार रुपये से कम की कीमत के हैं. इनमें डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और ओटीटी मेंबरशिप जैसे कई फायदे दिए जा रहे हैं. आइए इन प्लान्स के बारे में जानते हैं..

 



 

 

Jio के 500 रुपये से सस्ते प्रीपेड प्लान्स

जियो के 249 रुपये वाले प्लान में आपको 2GB डेली डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन की सुविधा दी जा रही है. ये प्लान 23 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें आपको सभी जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

जियो का दूसरा प्लान भी हर दिन 2GB डेटा और 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के बेनिफिट्स ऑफर करता है. 28 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में भी जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो गेम्स जैसे तमाम ऐप्स का एक्सेस दिया जाता है. इस प्लान की कीमत 299 रुपये है.

 

 

एक हजार रुपये से कम हैं इन Plans की कीमत

533 रुपये की कीमत वाले प्लान में 56 दिनों के लिए 2GB डेली डेटा यानी 112GB इंटरनेट दिया जा रहा है, इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन की सुविधा भी मिलती है. ये प्लान भी सारे जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

एक और प्लान है जो 2GB डेली डेटा के साथ आता है. इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है और इसमें आपको हर दिन के लिए 100 एसएमएस और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के बेनिफिट दिए जा रहे हैं. ये प्लान तमाम जियो ऐप्स के एक्सेस के साथ आता है.

 

 

हजार रुपये से कम कीमत वाला ये आखिरी प्लान है जो हर दिन के लिए 100 एसएमएस, 2GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग ऑफर करता है. इस प्लान में जियो ऐप्स की मेंबरशिप तो मिलती ही है, साथ ही, Disney+Hotstar का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. ये प्लान जियो यूजर्स 799 रुपये में खरीद सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!