Amla Water: रोज सुबह खाली पेट पिएं आंवले का पानी, इन परेशानियों का हो जाएगा हल. पढ़िए..

Benefits Of Amla Water: हमें से ज्यादातर लोग आंवले के फायदे से वाकिफ हैं, इसमें विटामिन सी और दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. आंवले की न्यूट्रीशनल वैल्यू को देखते हुए इसे सुपरफूड्स तक कहा जाता है. आमतौर पर इसे जूस, चटनी, सब्जी, अचार और मुरब्बे के तौर पर खाया जाता है, लेकिन एक और तरीका है जिसे अपनाकार आप अपने शरीर के स्वास्थय को बेहतर बना सकते हैं. भारत के मशहूर न्यूट्रिशन एक्सपर्ट निखिल वत्स (Nikhil Vats) ने बताया कि अगर आप रोज सुबह आंवले का पानी पिएंगे तो कई परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी.

 



 

 

आंवले में पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स
आंवले में न्यूट्रिएंट्स की कोई कमी नहीं है, इसमें प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है. साथ ही इसमें शुगर न के बराबर होता है, इसलिए ये हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

 

 

आंवले का पानी कैसे करें तैयार
आंवले का पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एक चम्मच आंवला पाउडर लें और एक ग्लास पानी में मिक्स कर लें, ध्यान रखें कि आपको चम्मच से इस पानी अच्छी तरह स्टिर (Stir) करना है. आखिर में इसे छानकर ड्रिंक के तौर सुबह खाली पेट पी जाएं.

 

 

 

आंवले का पानी पीने के फायदे

1. वजन कम करने में कारगर
आंवले में भरपूर मात्रा में अमीनो एसिड पाया जाता है, जिसकी मदद से बॉडी का मेटाबॉलिक रेट बेहतर होता है. इसकी वजह से पेट और कमर के आसपास की चर्बी कम होने लगती है. यही वजह के कि आंवले के पानी को वेट लॉस ड्रिंक माना जाता है

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

 

 

2. डायबिटीज में फायदेमंद
जो लोग डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें अपनी सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है, वरना कई दूसरी बीमारियों का खतरा पैदा हो सकता है. सुबह उठकर आंवले का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल पर कंट्रोल किया जा सकता है.

 

 

3. स्किन और बालों के लिए अच्छा
आपने अक्सर सुना होगा कि आंवले का इस्तेमाल कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है. ये खूबसूरती बढ़ाने में काफी हद तक मदद करता है. अगर आपको पिंपल्स या झुर्रियों की परेशानी है तो आंवले का पानी जरूर पिएं. साथ ही मजबूत और शाइनी बाल पानी के लिए आंवले का सहारा लिया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!