छत्तीसगढ़ बड़ी खबर: बीएसपी प्लांट में बड़ा हादसा, कर्मचारियों में मची भगदड़, यहां जानें किस तरह हुई घटना

भिलाई. भिलाई स्टील प्लांट के भीतर देर रात फिर हादसा हुआ। यूनिवर्सल रेल मिल में ये हादसा हुआ, जिसके बाद बीएसपी प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आयी। दरअसल ऑर्डर पूरा करने और उत्पादन बढ़ाने श्रम कानून को ताक पर रख कर बीएसपी के भीतर कर्मियों से 16- 16 घण्टे लगातार काम लिए जाने की बात का खुलासा हुआ है।

 



कल देर रात करीब 2 बजे रेल मिल में उस वक्त ये हादसा हुआ, जब ठेका श्रमिक रेल मिल में क्रेन से बकेट ले जा रहा था। इसी दौरान 12 घण्टे से लगातार काम कर रहे ठेका श्रमिक की आँख लग गई और बकेट अप कंडीशन की बजाए डाउन कंडीशन में चली गई और सीधे पुलपिट से टकरा गई। जिसके बाद वहां मौजूद कर्मियों में अफरातफरी मच गई।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

भगदड़ में एक नियमित कर्मी हुआ चोटिल

भगदड़ में एक नियमित कर्मी चोटिल हो गया और उसका पैर फ्रेक्चर हो गया। जिसे बाद तुरन्त उसे उपचार के लिए सेक्टर 9 मुख्य चिकित्सालय पहुंचाया गया। इस हादसे के बाद से रेल मिल में उत्पादन ठप्प हो गया है। मेंटेनेंस टीम सुधार कार्य में लगी हुई है।

ऐसे हुआ हादसा

बता दे कि इस हादसे के दौरान गनीमत ये रही कि क्रेन से ले जाया जा रहा बकेट खाली था अगर बकेट भरा होता तो ये हादसा बड़ा रूप ले सकता था। फिलहाल भारतीय रेलवे से मिले बड़े ऑर्डर को पूरा करने बीएसपी के भीतर नियमो को ताक पर रख कर कर्मियों से 16-16 घण्टे काम लिया जा रहा है। जिसकी वजह से हादसे हो रहे है और कर्मियों की जान दाव पर लगी हुई है।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!