छत्तीसगढ़: CG TET Exam : SCERT ने भेजा व्यापम को परीक्षा कराने का प्रस्ताव. अगले महीने से शुरू हो सकती है आवेदन की प्रक्रिया. पढ़िए…

रायपुर: TET परीक्षा का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के शिक्षक अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। इस साल CG TET की परीक्षा का प्रस्ताव SCERT ने व्यापम को भेजा है। माना जा रहा है कि SCERT के इस प्रस्ताव पर जल्द ही व्यापम परीक्षा आयोजित करने को लेकर अधिसूचना जारी कर सकता है। जानकारी के मुताबिक नवंबर-दिसंबर में ये परीक्षा हो सकती है। हालांकि उससे पहले आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी।

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

SCERT के डायरेक्टर राजेश राणा ने व्यापम के कंट्रोलर को भेजे पत्र में कहा है कि आखिरी बार TET की परीक्षा सत्र 2020 के लिए आयोजित की गयी थी। ये परीक्षा कोरोना की वजह से दो साल बाद 9 फरवरी 2022 को आयोजित किया गया। इस परीक्षा में साल 2021 तक के परीक्षार्थियों को सम्मिलित होने का मौका था। सत्र 2022 में अब शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित किया जाना है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!