Small Saving Schemes: PPF, सुकन्या समृद्धि योजना, किसान विकास पत्र पर बढ़ सकती है ब्याज…

Small Saving Schemes Rate Hike Likely: आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के फैसले के बाद एक के बाद एक सरकारी बैंक से लेकर निजी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट से लेकर रेकरिंग डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाते जा रहा हैं. जिससे बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट और रेकरिंग डिपॉजिट कर गाढ़ी कमाई रखने वालों को बड़ी राहत मिली है. लेकिन इसी के साथ अब सरकार की एनएससी(NSC), पीपीएफ(PPF) और सुकन्या समृद्धि योजनाओं( Sukanya Samridhi Yojna) जैसी छोटी बचत योजना के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदें बढ़ गई है.

 



 

 

माना जा रहा है कि अगले महीने सितंबर में वित्त मंत्रालय जब छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों की समीक्षा करेगा तो इस स्कीमों पर मिलने वाले ब्याज दरों में इजाफा किया जा सकता है. फिलहाल पब्लिक प्रॉविडेंट फंड पर ब्याज दर 7.1 फीसदी सलाना ब्याज मिलता है, एनएससी यानि नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर 6.8 फीसदी , सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samridhi Yojana) पर 7.6 फीसदी, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम ( Senior Citizen Saving Scvheme) पर 7.4 फीसदी, किसान विकास पत्र ( Kisan Vikas Patra) पर 6.9 फीसदी, एक वर्षीय सावधि जमा योजना पर 5.5 फीसदी और एक से पांच साल की सावधि जमा पर 5.5-6.7 प्रतिशत की ब्याज दर दिया जा रहा है. जबकि पांच साल की जमा योजना पर 5.8 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

दो दफा आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के फैसले के बाद भी 30 जून, 2022 को वित्त मंत्रालय ने छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था. लेकिन मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरे तिमाही के लिए 30 सितंबर, 2022 को वित्त मंत्रालय जब इन बचत योजनाओं के ब्याज दरों की समीक्षा करेगा तो इन सेविंग स्कीमों पर मिलने वाले ब्याज दरों में इजाफा किया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!