अब तक 9 लोगों को डेट किया.. फिर भी हूं वर्जिन, 35 साल की लड़की ने बताई इसके पीछे की वजह. पढ़िए खबर…

आज के जमाने में लोग समय के साथ बहुत ज्यादा मॉडर्न हो रहे हैं। छोटी उम्र में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनाना हो या सेक्सुअल रिलेशनशिप, लोग इसे बहुत कॉमन बात समझते हैं। हालांकि, हमारे समाज में शादी से पहले सेक्स करना बुरा माना जाता है। आज की यंग जनरेशन अपने नियम और शर्तों पर चलती है और इन सारी चीजों को नहीं मानती है। लेकिन अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की यह लड़की इस दौर में भी अपने आदर्शों को लेकर बेहद सेंसिटिव है और 35 साल की होने के बाद भी वह शादी के बाद ही संबंध बनाने की बात कहती है। आइए आपको भी मिलवाते हैं इस लड़की से…

 



 

 

सेक्स करूंगी तो शादी के बाद 
35 वर्षीय अमेरिका में रहने वाली सोनाली चंद्रा कहती है कि टमेरे माता-पिता भारत में पले बढ़े हैं। लेकिन जब उनकी शादी हुई तो वह अमेरिका आ गए। मेरा बचपन यहीं बीता। लेकिन आजतक मैंने अपने भारत के पारंपरिक मूल्यों को अपनाकर रखा और मैं बहुत खुश हूं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

 

 

वह कहती हैं कि ‘जब मैं बड़ी हो रही थी तो मेरे माता पिता ने सेक्स के बारे में कभी बात नहीं की। वह हमेशा अरेंज मैरिज की बात ही करते थे। जब मैं 23 साल की थी, तब भी मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं था। वह कहती हैं कि उनके पिता हमेशा कहते थे कि मैं तुम्हारे लिए कोई अच्छा लड़का ढूंढ कर लाऊंगा, तो मैं शर्मा जाती थी।

 

 

9 लड़कों को किया डेट लेकिन फिर भी वर्जन
सोनाली चंद्रा बताती है कि ‘मैं अपनी जिंदगी में नौ लोगों को डेट कर चुकी हूं। लेकिन जब मैं अपने एक्स बॉयफ्रेंड से अपनी वैल्यूज के बारे में बात करती तो वो मुझे छोड़ देते। कुछ लड़कों ने तो मुझसे सिर्फ इसलिए रिलेशन बनाया क्योंकि वह अमेरिका में काम करने के लिए वीजा पाना चाहते थे। कुछ लड़के तो वन नाइट स्टैंड के लिए मेरे पास आए। लेकिन मैं इससे बहुत डरती हूं।’ वो कहती है कि ‘मैं आज 35 साल की हूं लेकिन आज भी मैं वर्जन हूं और मेरी अभी तक शादी नहीं हुई। मैं शादी के बाद ही अपने पति के साथ ही संबंध बनाऊंगी।’ हालांकि, उन्होंने बताया कि जब वह 26 साल की थी तो उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को पहली बार किस किया था। वह काफी अलग और अद्भुत एहसास था। लेकिन इसके बाद कोई चीज आगे नहीं बढ़ी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

 

लोगों को करना चाहती है प्रेरित
वो कहती है कि भले ही लोग मेरा मजाक उड़ाएं और आज की जनरेशन का ना समझे, लेकिन ‘मैं युवा लड़कियों और लड़कों को प्रेरित करना चाहती हूं कि वह समाज के दबाव के आगे हथियार ना डालें और अपनी वैल्यूज पर टिके रहे।’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!