Dayaben In TMKOC: इस शख्स की वजह से दयाबेन ने छोड़ा `तारक मेहता`, मेकर्स की हर तरकीब हो जाती है फेल. जानिए कैसे…

टीवी जगत का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में कुछ भी बदलाव होते हैं तो फैंस को पता चल जाता है. इस शो के हर कैरेक्टर को लोगों ने खूब प्यार दिया है. फिर वो चाहे गोकुलधाम का कोई भी परिवार क्यो ना हो. लेकिन फिर भी लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा जेठालाल की फैमिली पर जाता है, क्योंकि इस परिवार का हर सदस्य एक-दूजे से अलग है और इस परिवार की जान है दयाबेन. लेकिन पिछले कई सालों से दयाबेन शो से गायब है और इसके पीछे की वजह एक शख्स है.

 



 

 

 

‘तारक मेहता’ से मिली पहचान
टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की दयाबेन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है. टीवी की दुनिया में दयाबेन का नाम ही काफी है. बीते कई सालों से दयाबेन छोटे पर्दे पर राज कर रही है. आज यही दयाबेन यानी दिशा वकानी अपना जन्मदिन मना रही हैं. आज दिशा वकानी (Disha Vakani) 44 साल की हो गई हैं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने से पहले दिशा वकानी ने गुजराती थिएटर और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है. हालांकि दिशा वकानी को असली पहचान सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जरिए ही मिली.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

फैंस कर रहे मिस

फिलहाल दिशा वकानी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से भी दूरी बना ली है. बीते कई सालों से दिशा वकानी को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नहीं देखा गया है. माना जाता है कि दिशा वकानी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को छोड़ दिया है. वहीं फैंस आज भी दिशा वकानी का इंतजार कर रहे हैं. आज भी लोग ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन को मिस करते हैं

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

पति लेते हैं फैसले

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि दिशा वकानी ने अपने पति मयूर पांडिया की वजह से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को छोड़ा था. साल 2019 में खबर आई थी कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर्स दिशा वकानी को वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं. इस दौरान दिशा वकानी की जगह असित मोदी से उनके पति ने बात की. मयूर शादी के बाद दिशा वकानी की जिंदगी के फैसले लेने लगे थे. जिसकी वजह से दिशा वकानी और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स के बीच गलतफहमी हो गई.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!