Good News, Rakhi Tyohar : महिलाओं के द्वारा मनाया जाएगा ‘प्रकृति राखी त्योहार’, पर्यावरण से अनोखा प्रेम, पढ़िए यह खास खबर…

प्रकाश साहू, जांजगीर-चाम्पा. जैविक कृषि ग्राम बहेराडीह की महिलाओं के द्वारा 10 अगस्त को राखी त्योहार के एक दिन पहले ‘प्रकृति राखी त्योहार’ मनाया जाएगा. इस दिन पर्यावरण का संदेश देते हुए पेड़ों में राखी बांधी जाएगी.

 



ये राखी भी खास है, जिसे महिलाओं ने खुद ही अपने हाथों से बनाया है. महिलाओं ने कमल के डंठल, सब्जी, भाजी के रेशे और अवशेष से प्राकृतिक राखी बनाई है, जिसे वे पेड़ों की रक्षा करने और पेड़ लगाने का संदेश लोगों को देते हुए पेड़ों को राखी बांधेगी.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

महिलाओं का कहना है कि वे लोगों को जागरूक कर रही हैं और पेड़ों की रक्षा के साथ ही पेड़ लगाने के लिए लोगों को संदेश देने के लिए यह प्रकृति राखी त्योहार मना रही हैं.

आपको बता दें, बेहराडीह गांव की महिलाओं ने पिछले साल भी प्रकृति राखी त्योहार मनाया था और पेड़ों को राखी बांधकर लोगों को पर्यावरण का संरक्षण करने का संदेश दिया है. महिलाओं के इस प्रयास की सराहना हुई थी. इस साल भी महिलाओं की इस कोशिश से अन्य महिलाएं भी जुड़ी हैं और प्रकृति राखी त्योहार को लेकर काफी उत्साहित हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!