Google Allo: क्या है गूगल अलो और क्या हैं इसके फायदे? जानिए डिटेल..

नई दिल्‍ली: वॉट्सऐप-फेसबुक मैसेंजर जैसे बेहद पॉपुलर ऐप्‍स ने सोशल मैसेजिंग की बाकी सुविधाओं को बहुत पीछे छोड़ दिया. गूगल, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है और इंटरनेट यूजर्स के लिए उसकी ढेरों सर्विसेस हैं, वो भी मैसजिंग सर्विस में वॉट्सऐप-फेसबुक मैसेंजर का मुकाबला नहीं कर पाया. गूगल की ओर से ‘गूगल अलो या गूगल ऐलो (Google Allo)’ ऐप पेश की गई, जिसे वॉट्सऐप के मुकाबले का माना गया. हालांकि, दोनों में काफी अंतर था. गूगल अलो (Google Allo) गूगल द्वारा विकसित एक इंस्‍टेंट मैसेजिंग सर्विस वाला मोबाइल ऐप है, जिसकी घोषणा 18 मई 2016 को हुई और 21 सितंबर 2016 को यह लॉन्च किया गया. एंड्रायड फोन जो Google से ऑपरेट होते हैं, उनमें यह पहले से डाउनलोड आता था.

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

इसके बारे में गूगल ने बताया कि, यह Google Chrome, Mozilla Firefox, और Opera यूज करने वाले वेब क्लाइंट के लिए Android और iOS मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित एक इंस्टैंट मैसेज मोबाइल ऐप है.

 

 

इसमें Google द्वारा पर्सनल असिस्‍टेंस एवं ‘स्मार्ट आंसर’ का फीचर दिया गया, जिसने यूजर्स को बिना टाइप किए ही उत्तर देने की सुविधा प्रदान की.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

हालांकि, फेसबुक मैसेंजर और वॉट्सऐप ने Google Allo से ज्‍यादा फीचर्स दिए, इसलिए यूजर्स के बीच यह ऐप ज्‍यादा पहुंच नहीं बना पाया. यह ऐप एंड्रायड वाले मोबाइल पर ही उपलब्ध रहा. बाद में 12 मार्च 2019 को गूगल ने एक अनाउंस किया, इसकी जगह एक और सुविधा दे दी गई. अब गूगल असिस्‍टेंट यूजर्स के लिए बेहद जरूरी ऐप्‍स में से एक है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!