मैं वो सबकुछ करना चाहती हूं….’ टीवी की टॉप एक्ट्रेस ने इस कारण कही ये बात…जानिए

मुंबई। काम्या पंजाबी टीवी की टाॅप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चाओं में रही है। काम्या ने साल 2003 में बिजनेसमैन बंटी नेगी के साथ शादी रचाई थी.

 



हालांकि 10 सालों के लंबे साथ के बाद साल 2013 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। काम्या पंजाबी को अपनी बंटी नेगी से एक बेटी भी है जो उनके साथ ही रहती है। फिर 2020 में उन्होंने शलभ डांग से दूसरी शादी की।

वहीं कैमरे के सामने अब काम्या ने दूसरी बार मां बनने के बारे में बात की। एक इंग्लिश वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू में काम्या ने कहा-‘मैं और शलभ इस बारे में अक्सर बातें करते हैं लेकिन फिर मैं अपने कदम वापस मोड़ लेती हूं क्योंकि मैं उस चीज से फिर गुजरना नहीं चाहती हूं। मेरे पास मेरी बेटी आरा है और उसे अकेले पालने में मुझे काफी मुश्किलें हुईं

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

उसे अकले छोड़कर मुझे काम पर जाना पड़ता था लेकिन उसकी अच्छी परवरिश के लिए मेरा काम करने जरुरी था। फिर से एक बच्चा एक बड़ी जिम्मेदारी है लेकिन अब मुझे अपनी जिंदगी जीनी है मैं वो सबकुछ करना चाहती हूं जो अब तक अपने पूरी जीवन में मैंने नहीं किया है। मेरे पास बेटी के अलावा शलभ की पहली शादी से एक बेटा भी है जिसका नाम ईशान है और दो बच्चे काफी हैं।’

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!