मैं उसका नाम देखकर हैरान था, एशिया कप की टीम में इस खिलाड़ी के सेलेक्शन पर उठे सवाल..

सेलेक्शन कमिटी के पूर्व अध्यक्ष किरण मोरे ने UAE में 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को शामिल करने के फैसले पर सवाल उठाए हैं. बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए दो स्पिनरों और तीन स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडरों को चुना है. स्पिन गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल, अश्विन, रवि बिश्नोई, रवींद्र जडेजा और दीपक हुड्डा शामिल हैं.

 



 

 

 

इस खिलाड़ी के सेलेक्शन पर उठे सवाल

किरण मोरे ने कहा कि सूची में अश्विन का नाम देखकर हैरान रह गए. एक स्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को या तो मोहम्मद शमी में एक अतिरिक्त सीमर या अश्विन के स्थान पर अक्षर पटेल को चुनना चाहिए था.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

‘मैं उसका नाम देखकर हैरान था’

किरण मोरे ने कहा, ‘मैं उनका नाम देखकर हैरान था. अश्विन इस टीम में कैसे आ सकते हैं? पिछले वर्ल्ड कप  में भी उन्हें टीम में चुना गया था और फिर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई थी. उनका आईपीएल रिकॉर्ड देखें, तो उतना अच्छा नहीं है. मुझे वास्तव में लगता कि शमी या अक्षर पटेल को वह भूमिका निभानी चाहिए थी. अक्षर ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.’ किरण मोरे ने कहा, ‘मुझे लग रहा था कि शमी विश्व कप के लिए जाएंगे. मुझे विकेट लेने वाले गेंदबाज चाहिए. शमी नई गेंद से विकेट ले सकते हैं.’ अश्विन के चयन पर विशेषज्ञों ने बार-बार सवाल उठाए हैं. इससे पहले, चयनकर्ताओं के पूर्व अध्यक्ष कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भारत की टी20 टीम में उनकी जगह पर सवाल उठाए थे.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!