आप भी दिखना चाहते हैं The Kapil Sharma Show में तो ऐसे करें अप्लाई, शो में परफॉर्म कर हो सकते हैं पॉपुलर…पढ़िए

मुंबई. देश के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो ’द कपिल शर्मा’ के दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल शो की जल्द ही टीवी पर वापसी होने वाली है। बताया जा रहा है कि शो जल्द ही अपने नए अवतार और जबर्दस्त तड़का के साथ आने वाला है।

 



फिलहाल शो के दर्शक अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन का शो ’इंडिया लाफ्टर चैलेंज’ देख रहे हैं। लेकिन ये शो भी ग्रैंड फिनाले की तरफ आगे बढ़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा की टीम की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया गया है, जिसमें ऐलान किया है कि ’भारत का मोस्ट पॉपुलर शो ’द कपिल शर्मा शो’ वापस आ रहा है और अब इस परिवार में नए सदस्य भी शामिल होंगे।’

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

तो अगर आप भी कपिल शर्मा की तरह कॉमेडी की दुनिया में पॉपुलर होना चाहते हैं तो जल्द ही इस सुनहरे मौके का फायदा उठा सकते हैं।

सोशल मीडिया पर ये पोस्ट देखने के बाद से ही फैंस काफी खुश हैं और वो इसपर जमकर रिएक्टर कर रहे हैं। ज्यादातर फैंस की डिमांड है कि शो में डॉक्टर मशहूर गुलाटी यानी सुनील ग्रोवर को वापस लाया जाए। वैसे सुनील अपने डॉ. गुलाटी वाले गेटअप में लाफ्टर चैलेंज में भी नजर आ चुके हैं। इस बारे में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सुनील ग्रोवर ने कहा कि सालों बाद उन्हें डॉक्टर गुलाटी का किरदार निभा कर काफी मजा आया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!