JanjgirChampa Big Update : जिले में आकाशीय बिजली गिरने की हुई अलग-अलग 7 घटना, 5 लोगों की हुई मौत, 6 लोग गम्भीर रूप से झुलसे, 3 बिलासपुर रेफर, 2 जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती, 1 व्यक्ति अकलतरा में भर्ती, 23 भेड़ की भी हुई मौत, विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में आकाशीय बिजली गिरने की 7 अलग-अलग घटना हुई है. घटना में 1 किशोरी समेत 5 लोगों की मौत हुई है, वहीं 6 लोग झुलसे हैं, जिसमें 1 बच्ची और 2 महिलाओं को सिम्स बिलासपुर भेजा गया है, वहीं 2 जिला अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं 1 व्यक्ति का इलाज अकलतरा अस्पताल में भर्ती हैं. साथ ही, 23 भेड़ की भी मौत हो गई है.

 




दरअसल, अकलतरा क्षेत्र के किरारी गांव में खेत में काम करके लौट रही 2 बहनों पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे 1 बहन श्यामकुमारी की मौत हो गई, वहीं दूसरी की हालत गम्भीर है, जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है.
किरारी गांव में ही 30 साल के अनिल यादव की भी मौत हुई है, यहां एक अन्य व्यक्ति झुलसा है, जिसे अकलतरा अस्पताल में भर्ती किया गया है.इसी तरह अकलतरा क्षेत्र के मधुवा गांव की है. यहां 56 साल के महेश राम डोंगरे की खेत में काम करते आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

मुलमुला थाना के चोरभट्ठी की है. यहां 50 वर्षीय दिलीप यादव खेत से अपने बेटे के साथ लौट रहा था. बेटा आगे था और दिलीप पीछे, इस बीच उस पर आकाशीय बिजली गिर गई और दिलीप यादव की मौत हो गई.
साथ ही, चाम्पा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव में 40 साल के विजय राठौर की मौत हुई है, वहीं 2 महिला विजय राठौर की पत्नी धनेश्वरी राठौर और श्यामकुंवर राठौर घायल हुई है, जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है.इसी तरह बिर्रा में भी थाने से कुछ दूरी पर आकाशीय बिजली गिरी और 1 व्यक्ति रामफल धीवर और उसकी पत्नी गिरजा बाई झुलसी है. दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

दूसरी ओर पामगढ़ के सेमरिया गांव की है. यहां 23 भेड़ की आकाशीय बिजली से मौत हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!