India’s Longest Family: भारत में हैं दुनिया का सबसे लम्बा परिवार, लंबाई इतनी की जूते-कपड़े का साइज भी नहीं मिलता…पढ़िए

पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र के पुणे शहर (Pune) में रहने वाला कुलकर्णी परिवार सुर्खियों में बना हुआ है। इस फैमिली में वैसे तो सिर्फ 4 मेंबर्स ही हैं लेकिन परिवार का हर शख्स इतना लंबा है कि उनके फिटिंग के कपड़े और जूते चप्पल तक के साइज भी नहीं मिलते हैं।

 



कुलकर्णी फैमिली के सबसे लंबे सदस्य की हाइट 7 फीट है तो सबसे छोटे सदस्य की हाइट 6 फीट 1 इंच है। इस फैमिली के मुखिया शरद कुलकर्णी की हाइट 6 फीट 3 इंच है।

साल 1989 में शरद और संजोत कुलकर्णी को दुनिया का सबसे लंबा कपल होने का खिताब दिया गया था। उस बाद कुलकर्णी फैमिली का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

अपनी लंबी हाइट के चलते किशोरावस्था में ही शरद कुलकर्णी ने स्पोर्ट्स ज्वाइन कर लिया था, उन्होंने देश के लिए बास्केट बॉल के मैच भी खेले। एक दूसरे से मिलने से शरद और संजोत का लगा था कि उनकी शादी नहीं होगी, क्योंकि उन्हें अपनी हाइट वाला पार्टनर नहीं मिलेगा लेकिन इसी असमंजस में साल 1988 में शरद और संजोत की शादी हो गई। भारत के सबसे लंबे कपल की बड़ी बेटी का मुरूगा की हाइट 6 फीट 1 इंच है। वहीं छोटी बेटी का नाम सान्या की लंबाई 6 फीट 4 इंच है।

लंबाई के कारण इस फैमिली को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना इस परिवार के लिए नामुमकिन है इसलिए उन्हें कहीं मिलो तक पैदल ही चलना पड़ता है। वे स्कूटी भी कस्टमाइज ही इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं इस परिवार के सदस्यों के नाप के कपड़े और जूते भी विदेश से विशेष ऑर्डर देकर बनवाने पड़ते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इसके अलावा कुलकर्णी फेमीली ने अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों का हाइट भी काफी लंबा रखा हुआ है। कुलकर्णी फैमिली में उनके घर के खिड़की दरवाजों का साइज 6 से 8 फीट है जो सामान्य से काफी ज्यादा लंबाई वाला है।

शरद कुलकर्णी समेत उनकी पत्नी और बेटियों की टोटल हाइट जोड़ने पर उनकी संयुक्त लंबाई 26 फीट हो है, जिसकी वज़ह इन्हें TALLEST FAMILY कहा जाता है। हालांकि अब तक कुलकर्णी फेमीली (Kulkarni Family) का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!