Janjgir Accident : तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक दीवार तोड़कर घर में घुसा, घर के लोग बाल-बाल बचे, घर हुआ क्षतिग्रस्त, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा में तेज रफ्तार ट्रक अनियांत्रित हो गया और घर की दीवार तोड़ते हुए घर अंदर घुस गया. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, किन्तु आंगन में रखी बाइक क्षतिग्रस्त हुई है, वहीं घर भी टूट गया है.



मिली जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण-चांपा-डभरा मार्ग पर चलने वाले भारी वाहन लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं. बिर्रा के संजय नगर में तेज रफ्तार ट्रक एक घर की दीवार को तोड़ते हुए घर के भीतर जा घुसा, जिससे आंगन में रखी बाइक क्षतिग्रस्त हुई है. राहत की बात रही कि घर के लोग सुरक्षित हैं. बताया जा रहा है कि उक्त वाहन हसौद से बलौदाबाजार जा रहा था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : क़ृषि सखी और पशु सखियों को प्रशिक्षण में दी जा रही जैविक क़ृषि व पशुपालन की जानकारी, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान नन्दौरखुर्द, सक्ति में 13 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण आयोजित

आपको बता दें कि क्षेत्र में भारी वाहनों से आए दिन घटनाएं घट रही है, लेकिन भारी वाहन के चालक वाहन को तेज रफ्तार चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं.

error: Content is protected !!