Janjgir Arrest : चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने का मामला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना की पुलिस ने सोशल मीडिया में चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने के मामले में एक आरोपी को नैला से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.



दरअसल, भारत सरकार गृह मंत्रालय के एनसीआरबी नई दिल्ली से साइबर टीम की सूचना पर नैला उपथाना की पुलिस ने आरोपी द्वारा अपने मोबाइल से बच्चों का अश्लील वीडियो फेसबुक पर अपलोड करने के मामले में आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट 67 के तहत जुर्म दर्ज किया था. पुलिस ने इस मामले में नैला के रहने वाले आरोपी आनंद अग्रवाल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : असुरक्षित पाया गया ‘सचिन पान मसाला’, बैच नं. एच-25 पर प्रतिबंध, प्रशासन की अपील-न खरीदें, न बेचें शेष स्टॉक कंपनी को लौटाएं, OCENO ब्रांड के पानी पाउच/बॉटल पर भी रोक...

error: Content is protected !!