Janjgir Big News : नहर फूटने से सैकड़ों एकड़ में लगी फसल डूबी, खेतों में कई फीट तक भरा पानी, घरों में भी घुसा नहर का पानी, नहर से पानी का फ्लो नहीं हुआ है कम, अफसरों की लापरवाही उजागर

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के बारगांव में देर रात नहर के फूटने से सैकड़ों एकड़ खेतों में कई फीट तक पानी भर गया है और फसल डूब गई है, वहीं कई घरों में नहर का पानी घुस गया है. किसानों ने जल संसाधन विभाग के अफसरों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है.बारगांव के किसान लव तिवारी, शिवनारायण कश्यप समेत अन्य किसानों ने बताया है कि कल शाम को जल संसाधन विभाग के एसडीओ को जानकारी दी गई कि नहर से पानी का रिसाव हो रहा है और नहर फूट सकती है. सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ नहीं किया. नतीजा, देर रात नहर फूट गई और नहर का पानी सैकड़ों एकड़ खेतों में कई फीट तक पानी भर गया है. इससे किसानों द्वारा लगाई गई फसल भी नहर के पानी में डूब गई है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

किसानों ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि जानकारी देने के बाद भी ना तो नहर की मरम्मत की गई और ना ही पानी का फ्लो कम किया गया, जिससे नहर फूट गई और सैकड़ों एकड़ में लगी फसल तबाह होने की कगार पर है.नहर फूटने के बाद आज अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक कई घण्टे बाद भी नहर की मरम्मत शुरू नहीं की गई है, वहीं नहर में पानी का फ्लो भी कम नहीं हुआ है. इससे नहर का पानी लगातार खेतों में घुस रहा है. जिससे किसान परेशान हैं. दूसरी ओर, नहर का पानी घरों में भी घुस गया है, इससे भी लोगों को काफी नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

अफसर नहीं रहते लोकल, इसलिए समस्या बढ़ी
जल संसाधन विभाग के एसडीओ, लोकल नहीं रहते, जिससे यह समस्या बढ़ी है. क्षेत्र में अफसरों की सतत निगरानी नहीं होती. विडंबना तो यह है कि जानकारी देने के बाद भी अधिकारी अलर्ट नहीं होते. कल अफसरों ने गम्भीरता दिखाई होती तो नहर नहीं फूटती और अफसरों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!