Janjgir Big News : थाना परिसर में ही थानेदार से सनकी युवक ने की धक्का-मुक्की, थाना प्रभारी की कॉलर फाड़ी, युवक ने दिखाई दबंगई, अब पुलिस ने…

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना परिसर में थानेदार से ही एक सनकी युवक उलझ गया और उसने थानेदार से धक्कामुक्की कर कॉलर फाड़ दी. सनकी युवक ने दबंगई दिखाई और थानेदार से हुज्जतबाजी करते गाली-गलौज की. मामले की रिपोर्ट खुद थानेदार ने अपने ही ही प्रभार वाले थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपी सनकी युवक रमेश महन्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 294, 353, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है. फिलहाल, आरोपी युवक घटना के बाद फरार हो गया था. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

दरअसल, सोनियापाठ गांव की सरपंच रूखमणी साहू में युवक रमेश महन्त के खिलाफ थाने में शिकायत की, जिसके बाद उसे समझाइश के लिए बुलाया गया था. यहां थाना परिसर में भी युवक के द्वारा महिला सरपंच से झगड़ा किया जा रहा था.

इस बीच जब उसे समझाइश दी गई तो उल्टे वह थाना प्रभारी से हो उलझ गया और धक्का-मुक्की करते हुए कॉलर फाड़ दी. फिर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी. जब थाने में मामला गरमाया तो सनकी युवक मौके से भाग गया. इस युवक के खिलाफ सरपंच ने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, वहीं थानेदार ने भी खुद की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है.

सारागांव थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव का कहना है कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है. फिलहाल, उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!