किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा यह एप, जानें क्या क्या मिलेगी जानकारी

भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए बड़ा फैसला। हाल ही में मुख्यमंत्री ने किसानों को राहत पहुंचने के लिए ‘MPKisan App’ की शुरुवात की है इस एप के जरिये अब किसान घर बैठे अपनी फसल की जानकारी सरकार तक पंहुचा सकेंगे।

 



किसानो को आत्म-निर्भर बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस एप की शुरुवात की है। हालांकि इस एप का इस्तेमाल सिर्फ 1 अगस्त से 15 अगस्त तक ही किसान कर सकेंगे।

किसानों की सहूलियत के लिए सरकार ने लॉन्च किया ‘MPKisan App’

इस एप को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आत्म-निर्भर मध्य प्रदेश और आत्म-निर्भर किसान के मंत्र पर राज्य सरकार ने एक और किसान हितैषी लाने का निर्णय लिया है। ‘मेरी गिरदावरी- मेरा अधिकार’ में अब किसान 1 अगस्त से अपनी फसल की जानकारी ‘एमपीकिसान एप’ के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

इस जानकारी का उपयोग फसल हानि, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, भावांतर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण में किया जाएगा। किसान अपनी फसल की जानकारी 1 अगस्त से 15 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं। साथ ही किसान द्वारा दी गई फसल की जानकारी का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और पटवारी से सत्यापन भी होगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

15 अगस्त तक किसान खुद को कर सकेंगे रजिस्टर

इस एप के जरिये किसानो को आत्म-निर्भर बानने का मौका मिलेगा साथ ही किसान डिजिटलाइजेशन की तरफ एक कदम आगे बढ़ा सकेंगे। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की है कि वे “मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार” में अपनी फसल को एमपीकिसान एप में अपलोड कर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठायें।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!