Janjgir Fraud Arrest : नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले एक महिला और एक पुरुष को रायपुर के गुढ़ियारी से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.



दरअसल, सक्ती थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रदुम लाल देवांगन ने थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि 2021 में अड़भार के रहने वाले पूनम टण्डन और मोहन पटेल, जो वर्तमान में रायपुर के गुढ़ियारी में रहते हैं. दोनों ने को कृषि विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने के लिए चार लाख रुपये की मांग की गई थी और शिक्षण दस्तावेज मंगाया गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत की बैठक में कई कड़े निर्देश, 5 वर्ष से एक ही स्थान पर पदस्थ सचिवों के स्थानांतरण के निर्देश, बकाया जल बिल नहीं चुकाने वाले उद्योगों पर वसूली कार्रवाई के निर्देश, अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा...

प्रदुम देवांगन द्वारा उसे फोनपेय के माध्यम से कई किस्तों में 1 लाख 90 हजार दिया गया था, जिसके बाद ज्वाइनिंग लेटर की बात कहकर टालमटोल करने लगा. पुलिस ने प्रकरण में दोनों आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपी को रायपुर के गुढ़ियारी से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा सत्र 2024-25 की मेरिट सूची जारी, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल के 17 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर रचा इतिहास...

error: Content is protected !!