Janjgir Good Innovative : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में 18 विषयों के बाद अब कम्यूटर की भी पढ़ाई का हुआ शुभारम्भ, किसान और उनके बच्चों को मिलेगी कम्प्यूटर की शिक्षा

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह गांव में किसानों के द्वारा संचालित देश के पहले किसान स्कूल में 18 विषयों के बाद अब कम्यूटर की पढ़ाई कराई जाएगी. किसान स्कूल में किसानों और उनके बच्चों को कम्प्यूटर की ट्रेनिंग दी जाएगी. किसान स्कूल में कम्प्यूटर शिक्षा का शुभारंभ प्रगतिशील कृषक श्यामलाल राठौर ने किया.इस दौरान बहेराडीह गांव को गोद लेने वाली बलौदा जनपद की उपाध्यक्ष नम्रता नामदेव, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार साहू, किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, रेस्टोरेशन फाउंडेशन के सीईओ जे. बसवराज और कम्प्यूटर प्रशिक्षक महेंद्र चौहान मौजूद थे.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident : राखड़ से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान...

किसान स्कूल में 2 पाली में सुबह-शाम किसानों और उनके बच्चों को कम्प्यूटर की ट्रेनिंग दी जाएगी. किसान स्कूल में खेती-किसानी से सम्बंधित 18 विषयों की पढ़ाई हो रही है और विशेषज्ञ किसानों द्वारा किसानों को जानकारी दी जाती है, वहीं यहां समय की मांग के अनुरूप कम्प्यूटर शिक्षा भी जुड़ गई है, जिसका लाभ किसानों और उनके बच्चों को मिलेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण में 29 बरस पहले बना 'शबरी सेतू' हुआ जर्जर, गड्ढे की वजह से हो रहे हादसे, मरम्मत की दरकार, कलेक्टर ने कहा...

error: Content is protected !!