Janjgir Police Action : सोशल मीडिया पर पर बच्चे की अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला शख्स गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने सोशल मीडिया पर बच्चे की अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



सीसीपीडब्लूसी योजना अर्न्तगत भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साईबर टाईप लाईन नंबर, जिसमें विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबधित किये जा रहे अपराध के संबंध में निगरानी रखी जाती है.

इससे पता चला कि बारवाड़ा, जिला राजसमद (राजस्थान) निवासी रमेश सिंह द्वारा इस्ट्रागाम सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्चे से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड कर वायरल करने की सूचना पुलिस को मिली.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 67, 67बी सूचना प्रौधोगिकी अधिनियम 2000 पंजीबद्ध किया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शख्स को साईबर सेल की मदद से आरोपी रमेश सिंह निवासी बारवाड़ा जिला राजसमद (राजस्थान) को जिले के बिरगहनी, बलौदा रोड से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के मामले में आईपीसी की धारा 201 भी जोड़ी है. पुलिस ने आरोपी रमेश सिंह के पास से एक मोबाईल भी जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

पुलिस आरोपी रमेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!