JanjgirChampa News : 2 गांव से 11 जुआरियों की गिरफ्तारी की गई, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई, जुआरियों से जब्त हुई इतनी रकम…

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर क्षेत्र के ठूंठी गांव के अड़बंधा तालाब के पास से 4 जुआरी, बाजार के पास भाठापारा से 4 जुआरी एवं ओड़ेकेरा गांव के अस्पताल के पास से 3 जुआरी की गिरफ्तारी की गई है. जुआरियों से पुलिस ने 4 हजार 800 रुपए जब्त किया है. मामले में पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि ठूंठी गांव के अड़बंधा तालाब के पास जुआ खेल रहे हैं. इस सूचना पर पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की और तालाब के पास से 4 जुआरी राम प्रसाद सिदार, जयसिंह सिदार, अमर चन्द्रा एवं जम्मू लाल केंवट को पकड़ा और पुलिस ने इन सब जुआरियों के कब्जे से 1425 रुपए नगदी रकम जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शिवरीनारायण और खरौद में जल आवर्धन योजना का किया निरीक्षण, खरौद में जल आवर्धन योजना में धीमी प्रगति, कलेक्टर ने ठेकेदार को लगाई फटकार...

इसी तरह, ठूंठी गांव के बाजार के पास भाठापारा से राजू केवंट, राजकुमार श्रीवास, राम गोविंद सतनामी, सुखी लाल सहिस को पुलिस ने जुआ खेलते पकड़ा और जुआरियों के कब्जे से 1530 रुपए जब्त किया है.

साथ ही, ओड़ेकेरा गांव के अस्पताल के पास से 3 तीन जुआरी लीलाधर लहरे, भुवनेश्वर टंडन, पंडा रोहिदास को गिरफ्तार किया है और जुआरियों के कब्जे से 1850 रुपए जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

error: Content is protected !!