JanjgirChampa News : आजादी का अमृत महोत्सव : …जब नदी में नाव पर निकाली गई भव्य तिरंगा रैली, 5 नाव में सवार होकर लोगों ने नारे लगाए, ‘भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद’

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर क्षेत्र के बरेकेलकला गांव में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा के नेतृत्व में महानदी में 5 नाव पर सवार होकर भव्य तिरंगा रैली निकाली गई.



इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा और वहां पर उपस्थित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नाव में सवार होकर तिरंगा फहराते हुए भारत माता की जय तथा इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आजादी के अमृत महोत्सव को मनाया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Attack Arrest : बेटे ने मां पर टांगी से हमला किया, आरोपी बेटा गिरफ्तार, गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती, नवागढ़ क्षेत्र का मामला.. ये थी वजह...

यहां भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा ने आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बनाने लोगों से अपील की.

error: Content is protected !!