बचपन से करोड़ों में खेलने वाली कियारा आडवाणी चेहरे पर लगाती हैं सस्ती सी चीज, तुरंत मिलता है ग्लो. आप भी जानिए…

रिच फैमिली से आने वाली और खुद करोड़ों में कमाई करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बहुत कम समय में लाखों दिलों की रानी बन चुकी हैं। उनकी स्माइल से लेकर एक-एक अदा पर फैन्स फिदा हैं। कियारा न सिर्फ एक्टिंग टैलेंट और डांसिंग स्किल्स से लोगों का दिल चुरा रही हैं, बल्कि उनकी खूबसूरती और ग्लोइंग स्किन देखकर कई लड़कियों को जलन भी होती है। इस अदाकारा जैसी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन हासिल करना न जाने कितनों का सपना है। वैसे कियारा जैसी खूबसूरती हासिल करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं।

 



 

 

 

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि उनकी सुंदरता का सीक्रेट आपके किचन में ही छिपा है। आपको बस अपने फ्रिज को खोलना है और ये सामान आपको जरूर उसमें दिख जाएगा। इसका इस्तेमाल करके आप बहुत आसानी से कियारा आडवाणी जैसा निखार हासिल कर सकती हैं। अदाकारा ने इस राज को खुद सबके साथ शेयर किया था। तो क्या है ये चीज और कियारा की ब्यूटी का राज? चलिए जानते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

 

 

कियारा की ग्लो करती स्किन का राज

कियारा आडवाणी ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह इंस्टैंट ग्लो पाने के लिए किसी महंगे प्रॉडक्ट का नहीं बल्कि टमाटर का सहारा लेती हैं। एक्ट्रेस ने शेयर किया था कि वह चेहरे पर टोमैटो पेस्ट लगाती हैं। उनके मुताबिक टमाटर से ज्यादा ग्लोइंग स्किन किसी और चीज से नहीं मिल सकती। उन्होंने सभी को इसका इस्तेमाल करने की सलाह दी थी।

 

क्यों फायदेमंद है टमाटर?
जिस टमाटर की कियारा आडवाणी इस कदर तारीफ कर रही हैं वो टमाटर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। साथ ही उसमें विटमिन-सी भी भरपूर होता है। टमाटर में लायकोपीन नाम का तत्व होता है जो
है। ये सारे फैक्टर्स मिलकर स्किन को प्रटेक्ट करने के साथ ही उसका ग्लो बढ़ाने और यंग लुक देने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

 

 

टमाटर का फेसपैक

कियारा तो अपने चेहरे पर टमाटर का पेस्ट लगाती हैं, लेकिन आप चाहें, तो इसमें और चीजें मिला सकती हैं।
​बनाएं स्क्रब ओट्स को हल्का दरदरा पीस लें और टमाटर के पेस्ट में इसे एड करें। चाहें तो इसमें खीरे का रस भी मिलाया जा सकता है। इस पेस्ट को स्किन पर लगाएं और स्क्रब की तरह यूज करें। आप चाहें, तो इस मिक्स को फेसपैक की तरह भी यूज कर सकती हैं।

 

 

टमाटर का अगर पेस्ट और स्क्रब बनाकर लगाने का समय नहीं है तो इसे काटकर सीधे ही स्किन पर रब किया जा सकता है या फिर इसकी स्लाइसिस को चेहरे पर रखा जा सकता है।

 

(डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए टिप्स के कारगार होने की  पुष्टि खबर सीजी न्यूज नहीं करता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। स्किन से जुड़ी किसी भी समस्या या इलाज के लिए डॉक्टरी सलाह जरूर लें।)

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : कृषक उन्नति योजना, किसानों के लिए खुशियों की सौगात : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!