इस सुपर मॉडल ने जीता 14 साल पहले खतरों के ख‍िलाड़ी का पहला सीजन, अब है. आगे पढ़िए..

खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) टेलीविजन के पॉपुलर शोज में से एक है. हर बार लोग ये जानने के लिये बेताब रहते हैं कि आखिर नये सीजन का विनर कौन होगा. खतरों के खिलाड़ी 12 की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी. ये देखने के लिये थोड़ा इंतजार करना होगा. पर उससे पहले ये जानते हैं कि इस शो के पहले सीजन की विनर नेत्रा रघुरामन (Nethra Raghuraman) अब कहां हैं और क्या कर रही हैं.

 



 

 

कहां हैं नेत्रा रघुरामन?
नेत्रा रधुरामन ने 1997 में फेमिना मैग्जीन के लुक ऑफ ईयर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. वो ये प्रतियोगिता जीती भी और बतौर सुपरमॉडल अपने करियर की शुरुआत की. मॉडलिंग के अलावा नेत्रा ने एक्टिंग में भी अपना करियर बनाना चाहा, लेकिन उनका दिल हमेशा मॉडलिंग में ही लगा रहा है. 2008 में नेत्रा रघुरामन उस वक्त सुर्खियों में आईं जब उन्होंने अक्षय कुमार के शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी का पहला सीजन जीता.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

नेत्रा रघुरामन
खतरों के खिलाड़ी के पहले सीजन की विनर बन कर नेत्रा हर तरफ छा गई थीं. ऐसा लगा कि अब नेत्रा यहीं रुकने वाली नहीं. पर ऐसा हुआ नहीं. एक इंटरव्यू के दौरान नेत्रा ने कहा था कि वो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा सिर्फ इसलिये बनी थीं, क्योंकि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी. रियलिटी शो से उन्हें 50 लाख रुपये मिले, जो कि उन्होंने अपनी जरूरतों के लिये इस्तेमाल किया.

 

बिजनेसमैन से की शादी
खतरों के खिलाड़ी के पहले सीजन की विनर बनने के बाद  2011 में नेत्रा रघुरामन ने बिजनेस कुणाल गुहा से शादी कर ली. कुणाल गुहा, क्रिकेटर सुब्रत गुहा के बेटे हैं. नेत्रा और कुणाल की एक बेटी भी है. एक इंटरव्यू के दौरान अपने मॉडलिंग करियर पर बात करते हुए नेत्रा ने कहा था कि उन्हें मॉडलिंग के अलावा कोई और करियर आकर्षित नहीं करता.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

 नेत्रा रघुरामन
तमिलियन होने के बाद बावजूद उन्होंने खुद को फिट रखने के लिये चावल तक को हाथ नहीं लगाया. एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने 6 महीने के लिये रोटी, चावल और मीठा पूरी तरह त्याग दिया था. नेत्रा का कहना था कि वो हमेशा से एक सुपरमॉडल के तौर पर जानी-जाती रही हैं. इसलिये हमेशा सुपरमॉ़डल ही रहेंगी. उन्हें रैंप वॉक करना अच्छा लगता है और वो वही करती रहना चाहती हैं. नेत्रा को आखिरी बार 2016 में आई फिल्म भाग्य ना जाने कोई में देखा गया था.

 

अब नेत्रा फिल्मों और टीवी से दूर अपनी मॉडलिंग पर फोकस कर रही हैं. जैसे कि हमेशा से वो बोलती आई हैं कि मॉडलिंग उनकी जिंदगी है. नेत्रा मॉडलिंग करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं, जहां से आप उनकी लाइफ की हर छोटी-बड़ी अपडेट देख सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!