Anupamaa के मेकर्स ने किंजल को पहनाई सास की साड़ी, यूजर्स ने पकड़ी चोरी; किया ट्रोल. पढ़िए..

Anupamaa Troll: ‘अनुपमा’ (Anupamaa) बीते दो साल से सभी को पसंद आ रहा है। इस शो में रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) मुख्य किरदार निभा रहे हैं। शो टीआरपी चार्ट में सबसे ऊपर है। अनुपमा और अनुज कपाड़िया की केमिस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आ रही है, वहीं वनराज की नेगेटिविटी भी खूब धमाल मचाती है। सोशल मीडिया पर शो का हर लम्हा खूब चर्चा में रहता है। लेकिन कई बार मेकर्स की छोटी सी गलती भी भारी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ है, इस गड़बड़ी की चर्चा अब सोशल मीडिया पर जोरों पर है।

 



 

 

 

किंजल ने पहनी, अनुपमा की साड़ी

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

हाल ही में, #MaAn के फैंस मेकर्स की एक गलती का पता लगाने में कामयाब रहे। एक सीन के दौरान किंजल सिल्वर लीफ मोटिफ्स वाली ब्लू साड़ी पहने नजर आईं। लेकिन मेकर्स ये भूल गए कि अपने फेवरेट किरदार की ड्रेस भी फैंस भूलते नहीं हैं। इसलिए शो के फैंस भी तुरंत समझ गए कि ये साड़ी अनुपमा ने एक बार पहनी थी। अब इस गलती पर लोग मेकर्स के मजे ले रहे हैं। देखिए ये ट्वीट…

 

 

वनराज को लेकर भी बड़ी गलती
इतना ही नहीं, बीते दिन के एपिसोड में फैंस ने एक और बड़ी गलती नोटिस की। एक सीन में सुधांशु पांडे उर्फ ​​वनराज को कार चलाते हुए दिखाया गया है। लेकिन यह वही वनराज है जो बिना सहारे के चलने में भी सक्षम नहीं है। क्योंकि वह हाल ही में एक एक्सीडेंट का शिकार हुआ था। इसके बाद फैंस सवाल कर रहे हैं, ‘तो वह कैसे गाड़ी चला रहा है?’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

 

 

 

ऐसी चल रही शो की कहानी

वहीं इन दिनों शो की कहानी की बात की जाए तो अनुज कपाड़िया होश में आ रहा है ओर चोटों से उबरने की कोशिश कर रहा है। वह हाल ही में कोमा से बाहर आया है। अनुपमा इस कठिन समय में अपने पति की मदद करने की पूरी कोशिश कर रही है। वहीं अनुज ने अपने भैया अंकुश और भाभी बरखा पर भी गुस्सा निकाला है। दोनों ने घुटनों पर खड़े होकर अनुपमा से माफी मांगी है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!