पहले कभी नहीं देखा होगा `अनुपमा` की बहू का इतना बोल्ड लुक, सोशल मीडिया पर मची खलबली..

नई दिल्ली: छोटे पर्दे पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शोज में से एक ‘अनुपमा’ ने घर-घर में पहचान हासिल कर चुका है. इस शो का हर किरदार अपने आप में खास और बेहद अहम है. इन्हीं में से एक नाम निधि शाह (Nidhi Shah) का भी है. शो ‘अनुपमा’ में किंजल (Kinjal) का किरदार निभाने वाली निधि आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. पिछले लंबे वक्त से वह काफी चर्चा में रहने लगी हैं.

 



 

 

 

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं निधि

निधि पहले ही अपनी जबरदस्त अदाकारी का जादू दर्शकों पर चला चुकी हैं. एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक्स के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं. निधि अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं. अब फिर से निधि ने अपना बोल्ड लुक दिखाया है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

 

फिर दिखा निधि का सिजलिंग लुक

निधि ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उन्होंने कई तस्वीरों से मिलाकर बनाया है. वीडियो में वह अपने हर लुक में कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं.

 

 

एक्ट्रेस को रेड कलर के ब्लेजर में देखा जा सकता है, वहीं वह ब्लैक कलर की ब्रालेट ड्रेस में बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं.

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

इस लुक को कंप्लीट करने के लिए निधि ने लाइट मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है. ये वीडियो देखने के बाद फैंस जमकर तारीफों के पुल बांधते दिख रहे हैं. इस लुक में वह इतनी ग्लैमरस और हॉट दिख रही हैं कि उन पर से लोगों के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो गया है.

 

 

इन फिल्मों में भी दिख चुकी हैं निधि शाह

गौरतलब है कि निधि ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म ‘मेरे डैड की मारूति’ से की थी. इसके बाद वह शाहिद कपूर की फिल्म ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में भी दिखीं. निधि ने टीवी शो ‘जाना ना दिल से दूर’ के जरिए छोटे पर्दे पर एंट्री की. हालांकि, ‘अनुपमा’ ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!