तापसी पन्नू की फिल्म ‘दोबारा’ का नया पोस्टर, डायरेक्टर अनुराग ने ट्वीट कर कही ये बात… इस तारीख को फ़िल्म होगी रिलीज… जानिए…

मुंबई. तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दोबारा’ को लेकर काफी एक्साइटेड है. इस फिल्म में तापसी एक अलग अंदाज़ में नज़र आएगी. यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार यह फिल्म 19 अगस्त को रिलीज़ हो जाएगी. कुछ दिन पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में एक बार फिर तापसी का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसे देखकर इस फिल्म के लिए लोगो की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

19 अगस्त को फिल्म होगी रिलीज़
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से उनकी और तापसी की जोड़ी फैंस को एंटरटेन करने के लिए बड़े परदे पर वापसी कर रही है. दोनों ने इससे पहले फिल्म ‘मनमर्जियां’ में साथ काम किया था. अनुराग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया है। पोस्टर को शेयर करते हुए अनुराग ने लिखा की ‘ये मिस्ट्री तो और भी बढ़ती जा रही है.’ ये पहली बार है ‘जब बॉलीवुड में ‘दोबारा’ जैसी थ्रिलर फिल्म देखने को मिल रही है. इस फिल्म को ‘ एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं, वहीं इस फिल्म कि बात की जाए तो ‘दोबारा’ में फैंस एक नए जमाने के थ्रिलर को एक्सपीरिंयस करेंगे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!