ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर में 75वां स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन

‘ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में 75वाँ स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन का प्रथम दिवस‘‘

 



ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में 75 वां स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 13 अगस्त 2022 को ’आजादी का अमृत महोत्सव’ मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षिक-शिक्षिकाओं, अभिभावकगणों, अतिथिगणों व प्रबंध समिति के समस्त सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंटकर व बैच लगा कर अभिवादन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि अभिभावक दिलीप प्रजापति, श्रीमती सविता प्रजापति एवं शाला निदेशक आलोक अग्रवाल, विद्यालय के डायरेक्टर श्रीमती बबिता धानुका, प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह एवं अतिथिगणों द्वारा भारत के महान नेता महात्मा गांधी, भीमराव अम्बेडकर, भगत सिंह,

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

लाल बहादुर शास्त्री के तैल्यचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं छ.ग. का राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ से कार्यक्रम का प्रारंभ कर स्वतंत्रता संग्राम के समस्त राष्ट्रीय वीर शहीदो व राष्ट्र निर्माणकर्ताओं को स्मरण एवं नमन किया गया। स्वागत गीत कक्षा चैंथी के विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्री-प्रायमरी के नन्हे-मुन्हे बच्चों के द्वारा ‘फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये।

प्री-प्रायमरी के बच्चों ने फेंन्सी ड्रेस में विभिन्न वेशभूषा महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मी बाई, सुभाषचन्द्र बोस, भगत सिंह, पुलिस, भीमराव अम्बेडकर, पंडित जवाहर लाल नेहरू, मंगल पाण्डेय धारण कर प्रतियोगिता मे भाग लेकर नन्हा मुन्हा राही गीत में नृत्य की प्रस्तुति दी। समूह गीत कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों के द्वारा ‘है प्रीत जहां की रीत सदा’ कक्षा छठवी से दसवी के विद्यार्थियों ने समूह स्केटिंग नृत्य व कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों के द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रियंका शर्मा व छात्रा एंेजल राठौर, वाणीप्रिया तिवारी, पावनी उपाध्याय व अदिति सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम मे अतिथिगण, शिक्षकगण, अभिभावकगण व अन्य स्टाॅफ की उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!