Sheorinarayan Mahanadi Update : शिवरीनारायण की महानदी के शबरी सेतू से 24 घण्टे बाद पानी नीचे आया, आवागमन शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण की महानदी के शबरी सेतू से 24 घण्टे बाद पानी नीचे उतर गया है और आवागमन भी शुरू हो गया है. गंगरेल से पानी छोड़े जाने के बाद कल मंगलवार की सुबह से महानदी का जलस्तर बढ़ गया और महानदी उफान पर थी. इसके बाद शिवरीनारायण के शबरी सेतू के ऊपर 2 फीट पानी आ गया और शिवरीनारायण-बिलासपुर-सारंगढ़-कसडोल-बलौदाबाजार मार्ग बंद हो गया. इससे वाहनों की कतार लग गई थी.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

दूसरी ओर महानदी में जल स्तर बढ़ने के बाद चन्द्रपुर और पामगढ़ क्षेत्र में 416 लोगों को राहत शिविर में रखा गया था. जिला प्रशासन ने बताया है कि बारिश और बाढ़ से 7 मकान टूटे हैं और 90 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. जिले में पशु और जनहानि नहीं हुई है.

बीते 24 घण्टे से आवागमन बाधित होने से लोग परेशान थे. अब महानदी के पुल से आवागमन शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!