रियल लाइफ में बेटा नहीं इस खूबसूरत बेटी के पिता हैं तारक मेहता के जेठालाल, नियति की PHOTO देख लोग बोले- पापा जैसी क्यूट. आप भी देखिए तस्वीरें..

नई दिल्ली: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का मशहूर किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता दिलीप जोशी हाल ही में ससुर बने थे. 11 दिसंबर को धूमधाम से उन्होंने अपनी बेटी नियति जोशी की शादी मुंबई के पांच सितारा होटल में की थी. इस शादी में फिल्म जगत से लेकर टीवी जगत के सितारे शामिल हुए थे.

 



 

 

बता दें, दिलीप जोशी के दो बच्चे हैं. बेटे का नाम ऋत्विक और बेटी का नाम नियति जोशी है. टीवी सीरियल तारक मेहता में जेठालाल टप्पू के पापा बनते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि उनकी रियल लाइफ बेटी नियति भी बहुत क्यूट हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

जी हां, जेठालाल की बेटी नियति जोशी बहुत ही प्यारी हैं. उनकी शादी की कुछ तस्वीरें एक बार फिर समय सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं. कुछ महीने पहले इन तस्वीरों को विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. इन तस्वीरों में दिलीप जोशी अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए थे. बेटी की शादी से पहले दिलीप जोशी ने अपनी फैमिली के साथ फोटोशूट करवाया था, जिस पर लोग आज भी प्यार बरसा रहे हैं. इन तस्वीरों में आप दुल्हन बनीं नियति को देख सकते हैं. इन फोटोज में उनकी मां और उनके भाई को भी देखा जा सकता है,

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

देखिए तस्वीरें.

https://www.instagram.com/p/CXdFFvBM-I2/?utm_source=ig_web_copy_link

 

इसके अलावा दिलीप जोशी भी आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर फैमिली की तस्वीरें साझा करते रहते हैं. भले ही छोटे पर्दे पर जेठालाल परेशानियों से हमेशा घिरे नजर आते हों, लेकिन असल लाइफ में वे बहुत खुशमिजाज हैं. उन्हें अक्सर अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है. गौरतलब है कि दिलीप जोशी काफी समय से अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपने अभिनय के दम पर उन्होंने अपनी एक लंबी फैन फॉलोइंग बना ली है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!