दिशा वकानी से काफी बोल्ड है नई दयाबेन, जल्द होगी TMKOC में इस एक्ट्रेस की एंट्री?. देखिए तस्वीरें..

सोनी सब टीवी के कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ में जल्द ही नई दयाबेन की एंट्री होने वाली हैं. दरअसल दया बेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी ने इस सीरियल से ब्रेक लिए कई साल बीत चुके हैं. लेकिन उनके लौटने की कोई खबर नहीं आ रही थी.

 



 

 

 

कुछ दिन पहले शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा था कि दयाबेन की एंट्री जरूर होगी. अगर दिशा नहीं आई तो कोई और एक्ट्रेस उन्हें रिप्लेस कर सकती हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

 

 

असित मोदी की इस बात के बाद दया बेन के किरदार के लिए ऑडिशन शुरू हो गए थे. अब खबरों की माने तो तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल को अपनी दया बेन मिल गई है.

 

 

रिपोर्ट की माने तो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ की तरफ से एक्ट्रेस काजल पिसल को ‘दया बेन’ के किरदार के लिए चुना जा सकता है. हाल ही में इस एक्ट्रेस ने कलर्स टीवी की सीरियल ‘सिर्फ तुम’ को अलविदा कहा था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

 

 

अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द काजल शूटिंग शुरू कर सकती हैं. लेकिन क्या जेठालाल से लंबी नई दया बेन ऑडियंस को पसंद आएगी या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा.

error: Content is protected !!