भारत में 2.4 प्रतिशत तक महंगी होगी इस कंपनी की कार, 20 सितंबर लागू होगी नई कीमत…जानिए

नयी दिल्ली. जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता ऑडी ने मंगलवार को कहा कि वह अगले महीने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 2.4 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी।

 



कंपनी ने एक बयान में कहा कि कच्चे माल और आपूर्ति श्रृंखला की लागत बढ़ने के चलते उसने यह फैसला किया। बढ़ी हुई कीमतें 20 सितंबर 2022 से प्रभावी होगी।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘‘ऑडी इंडिया में हम एक स्थायी व्यापार मॉडल के लिए प्रतिबद्ध हैं। कच्चे माल और आपूर्ति श्रृंखला की बढ़ती लागत के चलते हमें अपने मॉडलों की कीमतों में 2.4 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की जरूरत है।’’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

ऑडी इंडिया पेट्रोल मॉडल ए4, ए6, ए8 एल, क्यू5, क्यू7, क्यू8, एस5 स्पोर्टबैक, आरएस 5 स्पोर्टबैक और आरएस क्यू8 की बिक्री करती है। कंपनी ने ई-ट्रॉन ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की पेशकश की है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!