Janjgir Fire : PDS दुकान में लगी आग, धधकती आग में जले हजारों बोरे

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा क्षेत्र के पुरैना गांव की PDS दुकान में आग लग गई. दुकान से धुआं निकलता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान आग धधक रही थी और दुकान अंदर रखे हजारों बोरे जल रहे थे. आगजनी से हजारों बोरे जल गए, जिससे हजारों का नुकसान हुआ है. राहत की बात रही है कि आगजनी से राशन सामग्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि बोरों में किसी ने आग लगाई होगी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बोरे जल चुके थे. पीडीएस दुकान में आगजनी की घटना के कुछ देर पहले राशन वितरण भी किया गया था. बाद में, पीडीएस दुकान के अंदर रखे बोरों में आग लग गई. फिलहाल, जांच से पता चलेगा कि पीडीएस दुकान में आग कैसे लगी है ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!