Asia Cup 2022 IND vs HK: इंडिया ने हॉन्गकॉन्ग को इतने रनों से चटाई धूल, ये रहे मैच के असली हीरो, अब पाकिस्तान से ‘जंग’ की तैयारी

टीम इंडिया ने हॉन्गकॉन्ग को टी20 मैच में हराने के साथ ही एशिया कप के सुपर-4 में जगह बना ली है। इंडिया ने हॉन्गकॉन्ग ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अपनी इस रणनीति में इंडिया कामयाब रही और अपने विरोधी को कड़ी मात दी।

 



बता दें कि इंडिया ने इससे पहले के मैच में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। हार्दिक पंड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। गुरुवार ने टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में हॉन्गकॉन्ग को 40 रन से हराया।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

भारत ने पहले खेलते हुए 2 विकेट पर 192 रन का बड़ा स्कोर बनाया है। सूर्यकुमार यादव 26 गेंद पर 68 रन बनाकर नाबाद रहे। 6 चौका और 6 छक्का लगाया। विराट कोहली ने भी 44 गेंद पर नाबाद 59 रन बनाए। एक चौका और 3 छक्का लगाया। जवाब में हॉन्गकॉन्ग की टीम 5 विकेट पर 152 रन ही बना सकी।

बाबर हयात ने सबसे अधिक 41 रन बनाए। इसके अलावा किंचित शाह ने भी 30 रन बनाए। स्कॉट मैक्कनी 16 और जीशान अली 26 रन बनाकर नाबाद रहे। आवेश खान महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 53 रन दिए और एक विकेट लिया।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

सूर्यकुमार और कोहली ने 7 ओवर में 98 रन की नाबाद साझेदारी की। टीम ने अंतिम 5 ओवर में 78 रन बटोरे। कप्तान रोहित शर्मा ने 21 और केएल राहुल ने 36 रन बनाए। हॉन्गकॉन्ग का यह पहला मुकाबला है। उसने क्वालिफायर्स के तीनों मुकाबले जीते थे और मेन राउंड में जगह बनाई।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!