छत्तीसगढ़: काम पर नहीं लौटने पर सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई, हड़ताली कर्मचारियों को सीएम भूपेश का दो टूक

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। कर्मचारियों की हड़ताल पर सुबह सीएम भूपेश बघेल ने काम पर वापस लौटने की अपील की। वहीं, शाम को काम पर नहीं लौटने पर एक्शन की बात कही है।

 



DA और HRA की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एक ओर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकार का रूख कर्मचारियों के प्रति सुबह नरम नजर आया। तो शाम को सीएम ने काम पर नहीं लौटने पर कार्रवाई की बात कही है। उधर, बीजेपी ने सरकार से हठधर्मिता छोड़ने की मांग की है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

हड़ताली कर्मचारियों की बुधवार को बैठक होनी थी जो अब गुरुवार को होगी। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप है। गुरुवार को होने वाली बैठक के बाद देखना होगा क्या समाधान निकलता है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर की 6 लाख 65 हजार की ठगी...

Related posts:

error: Content is protected !!