पत्रकारिता गौरव सम्मान से सम्मानित हुए IBC24 के एंकर श्रवण तंबोली

रायपुर. IBC24 के एंकर श्रवण तम्बोली, छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता और न्यूज़ एंकरिंग के क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम है, जिन्हें लोग न केवल स्क्रीन पर पहचानते हैं, बल्कि उनके अंदाज़, भाषा और प्रस्तुति से भी गहराई से जुड़ाव महसूस करते हैं. छत्तीसगढ़ी बुलेटिन “हमर बानी हमर गोठ” और “जोहार छत्तीसगढ़” में उनकी प्रस्तुति आज दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी है. उनकी भाषा की सरलता, प्रस्तुति की सजीवता और क्षेत्रीय भावनाओं से जुड़ाव ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया है. “स्टार छत्तीसगढ़िया” कार्यक्रम में भी उनकी एंकरिंग को खूब सराहा गया है.

 



इस शो के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को पहचान दी है. साथ ही, अपराध आधारित बुलेटिन “गुनाह” में भी श्रवण तंबोली ने अपने अंदाज से इस कार्यक्रम को दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया है. श्रवण तंबोली को उनकी उत्कृष्ट एंकरिंग, स्पष्ट भाषा शैली और विषयों की गहराई से प्रस्तुति के लिए कई बड़े मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है. इसी कड़ी में एक बार फिर वक्ता मंच द्वारा रायपुर के वृन्दावन सभागृह सिविल लाइन्स रायपुर में पत्रकारिता गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें प्रदेश भर से 100 पत्रकारों का सम्मान किया गया. प्रदेश स्तरीय इस सम्मान समारोह में IBC24 के एंकर श्रवण तंबोली का पत्रकारिता गौरव सम्मान से सम्मनित किया गया.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

इस समारोह में प्रदेश के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, यू ट्यूब एवं वेब पोर्टल के सक्रिय मीडिया कर्मियों का चयन किया गया था. इस अवसर पर “लोकतंत्र का चौथा स्तंभ: संभावनाएं एवं चुनौतियां “विषय पर एक परिचर्चा भी रखी गई थी. इस वर्ष का पत्रकारिता गौरव सम्मान उन समस्त पत्रकारों को समर्पित किया गया था, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी जनता के पक्ष में कलम को गतिमान रखा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!