Hera Pheri 3 के लिए एक्साइटिड हुए फैन्स, सुनील शेट्टी से अक्षय कुमार ने कहा-‘फिर थोड़ी हेरा फेरी कर लें’

Hera Pheri 3 के लिए एक्साइटिड हुए फैन्स, बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बीते दिन 9 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया और इस खास मौके पर उन्हें फैन्स के साथ ही साथ कई सेलेब्स ने भी बधाई दी। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) से लेकर कटरीना कैफ (Katrina kaif) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) से लेकर कियारा आडवाणी (Kiara Advani) तक, सेलेब्स की इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अक्षय कुमार छाए रहे। एक्ट्रेसेस के साथ ही कई एक्टर्स ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, जिस में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का पोस्ट और अक्षय का जवाब चर्चा में आ गया है। अक्षय- सुनील की इस बातचीत ने फैन्स को हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) के लिए एक्साइटिड कर दिया है।

 



 

 

 

क्या है सुनील- अक्षय की बातचीत
दरअसल जन्मदिन के खास मौके पर अक्षय कुमार को सुनील शेट्टी ने भी बधाई दी। सुनील ने हेरा फेरी के किरदार श्याम के अंदाज में अक्षय कुमार के लिए ट्वीट में लिखा, ‘हे राजू, हैप्पी बर्थडे रे बाबा….बहुत शुभकामनाएं।’ इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो वीडियो शेयर किया, जिस में दोनों की शुरुआती वक्त से लेकर अभी तक की तस्वीरें थीं। वहीं इस पोस्ट पर अक्षय ने जवाब में लिखा, ‘श्याम भाई, बधाई के लिए धन्यवाद। फिर थोड़ी हेरा फेरी कर लें?’अपने जवाब में अक्षय ने हंसने वाली ईमोजी और दिल का इस्तेमाल किया है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

2023 में शुरू होगी शूटिंग!
दरअसल हर कुछ वक्त के बाद हेरा फेरी सीरीज को लेकर खबरें आती हैं कि इस पर काम शुरू होने वाला है, लेकिन होता नहीं है। लेकिन हाल ही में एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी खबर सामने आई थी कि फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने इसे आगे ले जाने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में फिल्म की शुरुआत हो जाएगी, हालांकि इस पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। पिंकविला ने एक सूत्र के हवाले से बताया था कि फिरोज नाडियाडवाला अपने सभी उधार पूरे कर हेरा फेरी 3 पर काम शुरू करना चाहते हैं। यही नहीं इसके साथ ही वो वेलकम 3 पर भी काम शुरू करेंगे। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि फिरोज, प्रोड्यूसर आनंद पंडित से बातचीत कर रहे हैं और इस कोशिश में हैं कि परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को ही फिर से कास्ट कर तीसरा पार्ट बनाया जाए।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

https://twitter.com/akshaykumar/status/1568180304044773376?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1568180304044773376%7Ctwgr%5E8c8860d7dca8dc9cab4b2547ebe77f08e23edd1e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-3826050418379917106.ampproject.net%2F2208242209000%2Fframe.html

 

अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
ये अलग बात है कि अक्षय कुमार की आखिरी थिएटर रिलीज 3 फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं लेकिन उनके खाते में अब भी कई ऐसी फिल्में शुमार हैं, जिनका फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म ओ माय गॉड 2, गोरखा, बड़े मियां छोटे मियां, जॉली एलएलबी 3, सेल्फी, कैप्सूल गिल और राम सेतु के लिए दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। ये सभी फिल्में करीब करीब 2022-23 में रिलीज हो जाएंगी, जिन में उनके साथ अलग अलग सितारे नजर आएंगे। वहीं, अक्षय कुमार फिल्म ‘द एंड’ से डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं।.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!