Janjgir Accident : बस और ट्रक में हुई जबरदस्त टक्कर, बस में सवार 7 यात्री घायल, सड़क से नीचे उतरी बस, दहशत में दिखे यात्री, घायलों को अस्पताल ले जाया गया, शिवरीनारायण क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कनस्दा गांव में यात्री-बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बस, सड़क से नीचे उतर गई और हादसे के बाद यात्री दहशत में दिखे. दुर्घटना में 7 यात्रियों को चोट आई है और घायलों को खरौद अस्पताल ले जाया गया है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है.

 



दरअसल, मनेन्द्रगढ़ से शिवरीनारायण तक चलने वाली यात्री बस, कनस्दा गांव के पुल के पास पहुंची थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री बस, सड़क किनारे नीचे उतर गई. हादसे में 7 यात्रियों को चोट आई है. इस दौरान कुछ देर के सड़क पर आवागमन भी बन्द हो गया था. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

शिवरीनारायण थाने के टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया कि मौके पर वे खुद और पुलिस टीम मौजूद हैं. सड़क पर आवागमन जारी है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. बस और ट्रक के ड्राइवर को भी चोट आई है. दोनों ड्राइवर को भी अस्पताल भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!