Janjgir Arrest : महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, आरोपी सास, ससुर और जेठ है फरार

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, वहीं आरोपी सास, ससुर और जेठ फरार हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



दरअसल, नवागांव की महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पति पंकज रात्रे, सास, ससुर एवं जेठ के द्वारा आय दिन दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : आरक्षक की पत्नी से डरा-धमकाकर 11 सौ रुपये वसूलने वाली 2 महिला सहित 3 आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया, खुद को किन्नर बताते पहुंची थी दोनों आरोपी महिलाएं, फिर आरक्षक की पत्नी से इस तरह की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

रिपोर्ट पर पुलिस ने 498-ए, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच कर रही थी.

विवेचना के दौरान आरोपी पति पंकज रात्रे एवं सास, ससुर और जेठ द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति पंकज रात्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैं, वहीं आरोपी सास, ससुर और जेठ फरार हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा के “प्रशासनिक आतंकवाद” का परिचायक बनी घटना, गरीब महिला जहर पीने को मजबूर : नागेंद्र गुप्ता

Related posts:

error: Content is protected !!