Janjgir Arrest : सारागांव में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चारपहिया वाहन जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है .

 



सारागांव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सरवानी निवासी संजय कुमार साहू और उसका साथी सुकलाल साहू, अवैध रूप से बिक्री हेतु मादक पदार्थ गांजा अपने स्कार्पियो वाहन में रखकर सारागांव साव तालाब नहर किनारे ग्राहक की तलाश कर रहा था.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

जिसकी सूचना प्राप्त होने पर सारागांव पुलिस द्वारा तत्काल मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मौके पर पहुंचकर स्कार्पियो वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें प्लास्टिक झोला में मादक पदार्थ गांजा मिला एवं दोनों आरोपी संजय कुमार साहू और उसका साथी सुकलाल साहू के खिलाफ 20 बी NDPS के तहत जुर्म दर्ज किया है और दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!