Janjgir Arrest : चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी अकलतरा से गिरफ्तार, भेजे गए जेल, डकैती के जुर्म में पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के जय हिंद नगर से पुलिस ने चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्याययिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

 



अकलतरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी चोरी की बाइक को बेचने के फिराक में घूम रहे थे. इसकी सूचना पुलिस को मिली थी, सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अकलतरा के जय हिंद नगर से एक आरोपी टकेश यादव को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उसके साथी झिरिया निवासी सुखनंदन कुर्रे के साथ मिलकर बाइक की चोरी करने और बेचने की बात सामने आई. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

आपको बता दें कि दोनों आरोपी टकेश यादव और सुखनंदन कुर्रे को बलौदा थाना क्षेत्र के बुचीहरदी गांव में हुई डकैती के मामले में पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!