Janjgir Attack Arrest : प्राणघातक हमला करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने अकलतरा के रेलवे स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल, 2 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपियों को अकलतरा के रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने पहले ही 2 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है.

 



दरअसल, अकलतरा के मस्जिद मोहल्ला के रहने वाले सिजान सौदागर ने 12 अप्रैल 2022 को अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ऑटो का डीजल खत्म होने पर लोहे से भरा ऑटो लेकर फरहाज खान की कबाड़ी दुकान के पास खड़ा था. इसी बात को लेकर फरहाज खान ने पीड़ित के भाई जिशान सौदागर से विवाद किया था और शाम को जिशान घर के पास खड़ा था. उसी वक्त फरहाज खान, फैज खान, कैश खान एवं उसकी बहन जेबा खान आई और जिशान सौदागर पर लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला कर दिया, जिसे देख सिजान सौदागर बीच बचाव करने लगा, लेकिन चारों आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था. इस मामले में पहले दो आरोपी जेबा खान और फैज खान को गिरफ्तार किया गया था. इन दोनों आरोपियों को कोट ने जमानत दे दिया था और अन्य दो आरोपी फरहाज खान एवं कैश खान वारदात के बाद से फरार थे.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

पुलिस को सूचना मिली थी कि फरार दोनों आरोपी अकलतरा के रेलवे स्टेशन के पास आने वाले है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी फरहाज खान, कैश खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

Related posts:

error: Content is protected !!