Janjgir Big Judgement : पंच की हत्या करने वाले 2 आरोपियों को फांसी की सजा, जांजगीर के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश का बड़ा फैसला, जघन्य वारदात के बारे में विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने पंच की हत्या करने वाले 2 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है. साथ ही, 50-50 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है. वारदात के एक साल होने के पहले ही कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. आरोपियों ने जब हत्या की घटना को अंजाम दिया था, वह सीसी टीवी में कैद हुई थी और वारदात के बाद दोनों आरोपी पानी टंकी में चढ़ गए थे और हत्या करने की बात कबूल करते सोशल मीडिया में वीडियो को अपलोड भी किया था.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

लोक अभियोजक राजेश पांडेय ने बताया, मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तुस्मा गांव का है. हत्या की वारदात 20 नवम्बर 2021 को हुई थी. तुस्मा गांव के पंच भागवत साहू से जमीन बिक्री की रकम को लेकर विवाद था, जिसके बाद सोहित केंवट और सुनील केंवट ने धारदार कत्ते से भागवत साहू की सरेराह गली में हत्या की थी. गले पर बार-बार संघातिक वार करते सीसी टीवी में घटना कैद हुई थी. बाद में, दोनों आरोपी गांव की पानी टंकी में चढ़ गए थे, फिर हत्या की बात कबूल करते सोशल मीडिया में वीडियो को अपलोड किया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

मामले में शिवरीनारायण पुलिस हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था. प्रकरण की सुनवाई करते हुए जांजगीर के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुरेश जून ने दोनों आरोपी सोहित केंवट और सुनील केंवट को फांसी की सजा सुनाई है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!