Sakti SP Meeting : SP ने बुलाई सक्ती जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों की बैठक, दिए कई अहम निर्देश

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती के पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे ने सक्ती जिले के सभी थाना व सभी चौकी प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों की बैठक बुलाई थी, इस बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कई अहम निर्देश दिए है और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कही है.

 



आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को लंबित अपराध, मार्ग शिकायत, गुम इंसान आदि का तत्काल निराकरण करने का निर्देश दिया है. साथही साथ थाना क्षेत्रों में चलने वाले अवैध शराब सट्टा एवं जुआ पर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

सक्ती जिले के सभी थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू करने तथा ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वालों को समझाईश देने जागरूक करने और वैधानिक कार्रवाई करने के लिए भी निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!