Janjgir Big News : जांजगीर के ATM में तोड़फोड़, लूटपाट के नीयत से ATM में घुसे थे बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात, घटना के बाद पुलिस गश्त की खुली पोल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नेताजी चौक से कुछ ही दूरी पर अकलतरा रोड में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में तोड़फोड़ हुई है. यहां बदमाश लूटपाट की नीयत से घुसे थे. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ्तीश की जा रही है. एटीएम में तोड़फोड़ के बाद पुलिस गश्त की पोल खुल गई है. मुख्य मार्ग में स्थित एटीएम को तोड़ा गया है. इससे समझा जा सकता है कि बंदमाशों को पुलिस का जरा भी डर नहीं है.



इसे भी पढ़े -  Sheorinayan Big Arrest : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, शिवरीनारायण पुलिस ने पति, सास सहित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, दहेज में बाइक नहीं मिलने को लेकर नवविवाहिता को करते थे प्रताड़ित

पुलिस के मुताबिक, एसबीआई के एटीएम में तोड़फोड़ करने के पहले बदमाशों ने लाईट को बन्द कर दिए थे और उसके बाद एटीएम में रखे कैश को लूटने के लिए एटीएम में रॉड से तोड़फोड़ की है. हालांकि, एटीएम से कैश लूटने में आरोपी सफल नहीं हो सके हैं. इस पूरी घटना को अंजाम देते आरोपी शख्स सीसीटीवी में कैद हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh News : पोड़ी गांव में गांजा पीने से मना करने और पारिवारिक झगड़े को लेकर बेटे ने मां पर किया टांगी से हमला, मां की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर

फिलहाल, आरोपियों की पहचान नहीं हुई है, क्योंकि बदमाशों ने चेहरे को कपड़े से ढंके हुए थे. पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

error: Content is protected !!